27 सितंबर, 2017

उपवन का माली



है बागबान वह इस उपवन का 
किया जिसने समर्पित 
रोम रोम अपना 
इस उपवन को ! 
बचपन यहीं खेल कर बीता 
यौवन में यहीं कुटिया छाई ! 
हर वृक्ष, लता और पौधों से 
है आत्मीयता उसकी 
हर पत्ते से वह संभाषण करता 
उनसे अपना स्नेह बाँटता 
है उपवन सूना उसके बिना 
डाली डाली पहचानती स्पर्श उसका 
जब फलों की बहार आयेगी 
तब तक क्षीण हो चुकी होगी काया 
अपनी उम्र का अंतिम पड़ाव
वह पार कर लेगा 
मिट्टी से बनी काया 
मिट्टी में समाहित हो जायेगी 
लेकिन आत्मा उसकी उपवन में 
रची बसी होगी ! 
जब नया माली आयेगा 
उससे ही साक्षात्कार करेगा 
उपवन की महक 
जब दूर दूर तक पहुँचेगी 
अपनी ओर आकर्षित करेगी 
 उसकी यादें भूल न पायेंगे ! 
है वह अदना सा माली 
लेकिन यादें उसकी 
सदा अमर रहेंगी ! 



आशा सक्सेना


21 सितंबर, 2017

बहुरंगी हाइकू



माता की कृपा 
रहती सदा साथ 
मेरी रक्षक 

स्पर्श माता का 
बचपन लौटाता 
यादें सजाता 

माँ का आशीष 
शुभ फलदायक 
हो शिरोधार्य 

माँ की ममता 
व पिता का दुलार 
दिखाई न दे 

माँ की ऊँगली 
डगमगाते पाँव 
दृढ़ सहारा 

माता के साथ 
बालक चल दिया 
विद्या मंदिर 

जीवन भर 
कभी न करी सेवा 
अब श्राद्ध क्यों 

मन की पीड़ा 
बस पीड़ित जाने 
और न कोई 

सच में होता 
ऐसा ही परिवार 
सोचती हूँ मैं 


आशा सक्सेना 


17 सितंबर, 2017

अनुरागी मन



है सौभाग्य चिन्ह मस्तक पर
बिंदिया दमकती भाल पर
हैं नयन तुम्हारे मृगनयनी
सरोवर में तैरतीं कश्तियों से
तीखे नयन नक्श वाली
तुम लगतीं गुलाब के फूल सी
है मधुर मुस्कान तुम्हारे अधरों पे
लगती हो तुम अप्सरा सी
हाथों में रची मेंहदी गहरी 
कलाई में खनक रहे कंगना 
कमर पर करधन चमक रही 
मोह रहा चाँदी का गुच्छा 
पैरों में पायल की छनक 
अनुरागी मन चला आता है 
दूर दूर तक तुम्हें खोजता 
छोड़ नहीं पाता तुम्हें !



आशा सक्सेना




11 सितंबर, 2017

जीवन संगीत


जब स्वर आपस में टकराएँ 
कर्कश ध्वनि अनंत में बिखरे 
पर जब स्वर नियमबद्ध हो 
गुंजन मधुर हो जाए !
यही मधुरता 
गूंजने लगे चहुँ दिशि
मन में मिश्री घुल जाए 
और पूर्ण कृति हो जाए ! 
मनोभाव शब्दों में उतर कर 
कुछ नया सोच 
दिल को छुए 
मधुर संगीत का हो सृजन 
उदासी आनंद में बदल जाए ! 
प्यार, प्रेम का जन्म हो 
अद्भुत पलों का हो अहसास 
जीवन में संगीत ही संगीत हो 
हर पल, हर लम्हा 
संवर जाए ! 

आशा सक्सेना  

04 सितंबर, 2017

गुरु की शिक्षा





तुम शिक्षक
हो तो वेतन भोगी
लेकिन दानी

माता के बाद
हे ज्ञान दाता गुरु
तुम्हें नमन

आपसे मिली
शिक्षा की धरोहर
अमूल्य निधि

हूँ जो आज मैं
आपका आशीष है
चरण स्पर्श

ज्ञान पुंज से
तिमिर दूर कर
प्रज्ञा चक्षु दो


आशा सक्सेना 

01 सितंबर, 2017

रेल हादसा

रेल हादसा - चित्र के लिए चित्र परिणाम

कितना कुछ पीछे छोड़ चली 
जीवन की रेल चली !
एक स्टेशन पीछे रह गया 
अगला आने को था 
पेड़ पीछे भाग रहे थे 
बड़ा सुहाना मंज़र था !
रात गहराई और सब खो गए 
नींद की आगोश में सारे यात्री सो गए !
एकाएक हुआ धमाका 
रेल रुकी धमाके से 
बिगड़ी जाने कैसी फ़िज़ा
मन में खिंचे सनाके से ! 
आये कई डिब्बे आग की चपेट में 
कई पटरी से उतर गये 
चीत्कार, हाहाकार सुनाई दिया 
यात्रियों के परिजन और सामान 
यहाँ वहाँ बिखर गए ! 
यहाँ से वहाँ तक 
घायल ही घायल 
खून का रेला थमने का नाम न ले 
भय और आशंका ऐसी सिर चढी 
कि कैसे भी उतरने का नाम न ले ! 
लोग घायलों की भीड़ में 
अपनों को खोजते रहे 
घुप अँधेरे में गिरते पड़ते 
यहाँ वहाँ दौड़ते रहे !
था पास एक ग्राम 
वहीं से लोग दौड़े चले आये 
जिससे जो बन पड़ा 
घायलों की मदद के लिए 
अपने साथ लेते आये !
आग पर काबू आता न था 
घायलों का चीत्कार थमता न था ! 
जब तक अगले स्टेशन से 
मदद आती उससे पहले ही 
सब जल कर राख हो गया 
जाने कितनों का सुख भरा संसार 
हादसे की भेंट चढ़ 
ख़ाक हो गया !
ट्रेन में बैठने के नाम से ही 
अब तो जैसे साँप सूँघ जाता है
  वह दारुण दृश्य और करुण क्रंदन 
अनायास ही कानों में 
गूँज जाता है ! 

आशा सक्सेना 




27 अगस्त, 2017

मेरी सोनचिरैया

 Little girl with a bird - pics के लिए चित्र परिणाम

चिड़िया दिन भर आँगन में चहकती 
यहाँ वहाँ टहनियों पे 
अपना डेरा जमाती 
कुछ दिनों में नज़र न आती 
पर शायद उसका स्थान 
मेरी बेटी ने ले लिया है 
जब से उसने पायल पहनी 
ठुमक ठुमक के चलती 
पूरे आँगन में विचरण करती 
अपनी मीठी बातों से 
मन सबका हरती 
खुशियाँ दामन में भरती ! 
उसमें और गौरैया में 
दिखी बहुत समानता 
गौरैया कहीं चली गयी 
अब यह भी जाने को है 
अपने प्रियतम के घर 
इस आँगन को सूना कर 
पर याद बहुत आयेगी 
न जाने लौट कर 
फिर कब आयेगी ! 


आशा सक्सेना 


22 अगस्त, 2017

नमन तुम्हें हे सिद्धि विनायक



जय गणेश, सिद्धि विनायक, 
चिंताहरण 
नाम हैं अनंत तुम्हारे 
हर नाम में छिपे हैं कई कारण 
कान तुम्हारे गजराज जैसे 
बहुत संवेदनशील और सारयुक्त 
ग्रहण करते
यथा समय बातें सुन सकते 
और निराकरण करते !
है बड़ा उदर तुम्हारा 
मोदक तुमको प्रिय रहते  
जो भी पाता ग्रहण करता !
प्रथम पूज्य गण के रक्षक 
यही तुमसे अपेक्षा 
सजग सदा रहते ! 
जब भी पुकारें दीन दुखी 
सबकी चिंता हरण करते !
नहीं किसीसे बैर भाव 
समभाव सबसे रखते ! 
समदृष्टा होकर निर्णय करते ! 
जब भी कोई आर्त ध्वनि होती 
तुम्हीं प्रथम श्रोता होते ! 
उसकी इच्छा पूर्ण करते ! 
सच्चे मन से जो ध्याता 
मनोकामना पूर्ण करते ! 
तभी तो हर कार्य में 
सर्वप्रथम पूजे जाते 
इसीलिये विघ्नहर्ता कहलाते ! 


आशा सक्सेना 








11 अगस्त, 2017

कृष्ण लीला



ग्वाल बाल साथ ले 
कान्हा ने धूम मचाई 
गोकुल की गलियों में !

खिड़की खुली थी 
घर में छलांग लगाई 
खाया नवनीत 
खिलाया मित्रों को भी 
कुछ खाया कुछ फैलाया 
आहट सुन दौड़ लगाई 
गोकुल की गलियों में !

ग्वालन चली थी 
जल भरने जमुना को 
कंकड़ी मारी मटकी फोड़ी
जमुना तट पर कंदुक खेली 
गेंद गयी जमुना जल में 
 कालिया नाग ने 
दबाई मुँह में 
जमुना में कूद किया 
मर्दन कालिया का 
तभी तो श्यामवर्ण हुआ 
जमुना के जल का 
खूब खेले कन्हाई 
गोकुल की गलियों में !

राधा से की बरजोरी 
फिर कदम्ब तले
सुनाई बंसुरी की 
मधुर तान 
रचाया रास राधा संग 
गोकुल की गलियों में ! 

आशा सक्सेना 


04 अगस्त, 2017

बिखराव



बदले की भावना के बीज 
हर कण में बसे हैं 
भले ही सुप्त क्यों न हों 
जलचर, नभचर और थलचर 
सबके अंतस में छिपे हैं ! 
जब सद्भाव जागृत होता 
मानस अंतस में अंगड़ाई लेता 
कहीं सुप्त भाव प्रस्फुटित होता 
जड़ें गहराई तक जातीं 
डाली डाली पल्लवित होती 
जब किसीका सामना होता 
खुल कर भाव बाहर आता
एक से दो , दो से चार 
आपस में जुड़ जाते 
फिर समूह बन आपस में टकराते 
द्वंद्व युद्ध प्रारम्भ होता 
जिसका कोई अंत न होता 
आज का समाज 
बिखराव के कगार पर है 
यही तो कलयुग का प्रारम्भ है ! 


आशा सक्सेना 


01 अगस्त, 2017

आई तीज हरियाली



आई तीज हरियाली 
अम्मा ने रंगा लहरिया 
पहनी चूनर धानी-धानी 
उसकी शान निराली 
हाथों में मेंहदी लगा 
महावर से पैर सजाये 
पहने पायल बिछिये 
छन-छन बजने वाले 
आटे की गौर बना कर 
पूरी पूए का भोग लगाया
आँगन में नीम तले
झूला झूल सावन के 
गीत गाये 
बड़े पुराने दिन 
फिर याद आये  
कुछ अंतरे याद रहे 
कुछ विस्मृत हुए 
यह सोच प्रसन्नता हुई 
हमने रीति रिवाज़ 
को कायम रखा 
इस परम्परा को 
आने वाली पीढ़ी 
कौन जाने 
निभाये न निभाये ! 



चित्र - गूगल से साभार 

आशा सक्सेना 



28 जुलाई, 2017

नैनों में सुनामी




दो नैनों के नीले समुन्दर में 
तैरती दो सुरमई मीन 
दृश्य मनमोहक होता 
जब लहरें उमड़तीं 
पाल पर करतीं वार 
अनायास सुनामी सा 
कहर टूटता 
थमने का नाम नहीं लेता ! 
है ये कैसा मंज़र 
न जाने कब 
नदी का सौम्य रूप 
नद में बदल जाता ! 
हृदय विदारक पल होता 
जब गोरे गुलाबी कपोलों पर
अश्रु आते, सूख जाते हैं 
निशान अपने छोड़ जाते हैं ! 


आशा सक्सेना 







23 जुलाई, 2017

कुण्डली हाइकू



गाड़ी न छूटे
वक्त पर पहुँचो 
पकड़ो गाड़ी  

दबंग बनो 
किसीसे मत डरो
रहो दबंग 

राज़ की बात 
किया जो परिहास 
दुःख का राज़ 

दिया जलाया 
घर भी जला दिया 
क्यों दर्द दिया 

जागृत नैन 
सचेत तन मेरा 
मन जागृत 

खिलाये फूल 
थोड़ी सी भी रिश्वत 
बिना खिलाये 

आया सैलाब 
छिपा है आफताब 
तूफ़ान आया 

हवा जो चली 
पाश्चात्य फैशन की 
बिगड़ी हवा 

हुई आहट
द्वार पर किसकी 
आमद हुई ! 

सावन आया 
चमके बिजुरिया 
भाया सावन ! 

आशा सक्सेना 

20 जुलाई, 2017

मनमीत



फिर एक बार आनन पर 
मीठी मुस्कान आई है ! 
जाने कैसी है बात 
पुन: चमक आई है ! 
हर शब्द साहित्य का 
कुछ तो अर्थ रखता है 
हर अर्थ में नव भाव हैं 
हर भाव में एक बंधन है 
इस बंधन में स्पंदन है 
यहीं स्पंदन में है 
निहित भाव प्रेम का 
जिसने प्यास जगाई है !
यही भाव नहीं बदलते हैं 
स्थाई भाव बंधन 
प्यार के संचार के 
जिसमें है अनुराग भरपूर 
दमकता आनन दर्प से 
दर्प का नूर कभी न मिटता 
यही है निशानी सच्चे साथी की 
जो किताबों से है दूर 
पर सत्य के नज़दीक 
हर पल नया अहसास 
जगाने में लगा है ! 


चित्र - गूगल से साभार 
आशा सक्सेना 




16 जुलाई, 2017

न आई वर्षा



चहुँ ओर घिरे बादल 
बरसा न एक बूँद पानी 
जन-जन बूँद बूँद को तरसा 
बेहाल ताकता महाशून्य में 
यह कैसा अन्याय 
कहीं धरा जल मग्न 
कहीं सूखे से बेहाल 
आखिर यह भेद भाव क्यों 
क्यों नहीं दृष्टि समान 
कहीं करते लोग पूजा अर्चन 
बड़े-बड़े अनुष्ठान 
कहीं उज्जैनी मनती 
कहीं होते भजन कीर्तन 
यह है आस्था का सवाल 
हे प्रभु यह कैसा अन्याय 
जल बिन तरस रहा 
जनमानस का एक तबका 
दूसरा करता स्वागत वर्षा का 
दादुर मोर पपीहा करते आह्वान 
वर्षा जल के आने का 
कोयल मधुर गीत गाती 
पास बुलाती अपने जीवन धन को 
क्यों नहीं आये अभी तक 
देती उलाहना प्रियतम को 
धरा चाहती चूनर धानी 
अपने साजन को रिझाने को ! 


आशा सक्सेना 

13 जुलाई, 2017

नयी राह

distant beautiful sights.and a long road. pics  के लिए चित्र परिणाम

जब कोई अंग अक्सर कहने लगे 
रुक रुक रुक रुक 
समझ में आये 
कहीं कोई अकारण ही 
कहीं भी रुक जाए ! 
कभी परिवर्तन स्थान का होता 
कभी परिवर्तन सोच का होता ! 
कहीं मन में बिखराव होता 
तो जीवन के अंधे मोड़ पर 
कहीं किसी जगह 
केवल ठहराव आता ! 
मन को इस परिवर्तन की 
आदत सी हो गयी है ! 
दुनिया व्यर्थ सी लगती है 
जीवन में सब अकारथ है 
कहीं भी कुछ ऐसा नहीं है 
जिससे मन जुड़ा हो ! 
दिल की बगिया 
अकारण ही उजड़ने लगी है ! 
रंग बिरंगे फूलों की क्यारियों में 
फूल बेरंग हो गए हैं ! 
सूख गए हैं ! 
पर एक अनोखी उड़ान ने 
नई दुनिया के द्वार पर 
एक नई राह खोली है ! 
जीवन में हर पल नया है 
और इस पल से 
इसी मार्ग पर चल पड़ा है ! 
सुखद है या दुखद 
यह तो पता नहीं 
पर कुछ तो नया है 
जो मन को भाता है ! 


आशा सक्सेना 





11 जुलाई, 2017

प्रश्न चिन्ह

प्रश्न चिन्ह तस्वीरें के लिए चित्र परिणाम


ज़िंदगी के हर मोड़ पर 
खड़ा है एक प्रहरी 
सवाल या निशान लिए 
हर प्रश्न चिन्ह रोकता है राह 
मन में भभकता गुबार लिए 
हर प्रश्न का निर्धारित उत्तर 
पर बहुत से अभी भी अनुत्तरित 
बहुत उलझन है इन्हें सुलझाने में 
प्रयत्न बहुत करती हूँ 
पर उदास हो जाती हूँ 
जब इन्हें सुलझा नहीं पाती !
इन अनुत्तरित प्रश्नों का हल 
कहाँ मिलेगा नहीं जानती 
फिर भी प्रयत्न थमते नहीं 
मैं चारों ओर से 
भँवर जाल में फँस गयी हूँ 
और हर प्रश्न में असफल हो रही हूँ ! 
क्या है कोई मार्ग दर्शक 
जो मुझे सही उत्तर तक पहुँचाएगा ! 
या यूँ ही हार जाऊँगी
नहीं जानती क्या है प्रारब्ध में 
फिर भी आशा पर जीवित हूँ !
कोई तो मार्गदर्शक आयेगा 
जो सच्ची राह दिखाएगा ! 

आशा सक्सेना 






06 जुलाई, 2017

यायावर

घुमक्कड़ - तस्वीर के लिए चित्र परिणाम

हूँ यायावर 
घूमता हूँ जगह-जगह 
लिए भटकते मन को साथ 
हूँ गवाह 
बदलते मौसम का 
कायनात के नए अंदाज़ का 
कभी काले भूरे बादलों का 
तो कभी गर्मी से 
तपती धरा का 
कड़कड़ाती ठण्ड में 
ठिठुरते बच्चों का 
तो पावस ऋतु में 
मनोहारी हरियाली का 
जब वृक्षों ने पहने 
नए-नए वस्त्र 
हरे-हरे प्यारे-प्यारे 
कभी मन ठहरता 
इन नज़ारों को आत्मसात 
करने के लिए 
पर यायावर अधिक 
ठहर नहीं पाता 
चल देता अगले ही पल 
किसी और नयी 
मंज़िल की ओर ! 


आशा सक्सेना 

02 जुलाई, 2017

प्रवंचना


mystry - pics के लिए चित्र परिणाम

सूखे बगिया के फूल 
ना बरसा पानी 
है यही कमाल 
प्रीत की रीत 
न तुमने जानी ! 
जलते दिए की  
रोशनी तो देखी 
पर लौ की जलन 
न जानी ! 
फूलों की खुशबू 
तो जानी 
पर काँटों की चुभन 
न जानी ! 
प्रेम की बातें केवल 
किताबों तक रह गयीं 
सत्य कहीं खो गया 
प्रेम का माया जाल तो देखा 
प्रेम की प्रवंचना 
न जानी ! 
पायल की छम छम 
तो देखी 
घुँघरू की बात 
न मानी ! 


आशा सक्सेना !  


28 जून, 2017

हम किसीसे कम नहीं



आधे अधूरे समस्त अंग 
यदि एक अंग का छोटा सा भी भाग 
अनियंत्रित हो जाए 
मन विचलित हो जाए ! 
एक-एक अंग होता उपयोगी 
यदि उसका कोई भाग खराब होता 
तब शरीर पर 
बड़ा विपरीत प्रभाव होता ! 
और तो और स्वस्थ अंग का भी 
सुचारू रहना बाधित हो जाता ! 
विश्वास डगमगाता 
और यदि वापिस आता 
वह दबंगई न संजो पाता ! 
हर बार एक अंग के संतुलन खोने से 
दूसरा भी हार जाता ! 
लेकिन जब किसी दिव्यांग को 
सक्रिय सक्षम देखते हैं तो 
मन ही मन उसे सराहे बिना 
नहीं रह पाते ! 
और मन में विचार आता है 
जब ये सब सक्षम हैं 
हर कार्य करने में तो 
हम जैसे सामान्य व्यक्ति 
क्यों नहीं जीत सकते 
किसी भी कठिनाई को !
यह सोच ही मन में 
ऊर्जा भर जाती है ! 
उत्साह संचरित कर जाती है !


आशा सक्सेना 

20 मई, 2017

आइना



है वह आइना तेरा
हर अक्स का हिसाब रखता है
तू चाहे याद रखे न रखे
उसमें जीवंत बना रहता है
बिना उसकी अनुमति लिए
जब बाहर झाँकता है
चाहे कोई भी मुखौटा लगा ले
बेजान नजर आता है
यही तो है कमाल उसका
हर भाव की एक एक लकीर
उसमें उभर कर आती है
तू चाहे या न चाहे
मन की हर बात वहाँ पर
  तस्वीर सी छप जाती है
चाहे तू लाख छिपाए
तेरे मन के भावों की
परत परत खुल जाती है
दोनों हो अनुपूरक
एक दूसरे के बिना अधूरे
है वह आइना तेरे मन का
यह तू क्यूँ भूला |


आशा