26 जून, 2012

उलझन सुलझे ना


यह कैसा सुख  कैसी शान्ति
कहाँ नहीं खोजा इनको
मन नियंत्रित करना चाहा
 भटकाव कम न हो पाया
यत्न अनेकों किये
पर दूरी कम ना हुई इनसे
किये कई अनुष्ठान
पूजन अर्चन
दिया दान मुक्त हस्त से
फिर भी दूर न रह पाया
पूर्वाग्रहों की चुभन से 
प्रकृति का आँचल थामा
उनसे बचने के लिए
घंटों नदी किनारे बैठा
आनंद ठंडी बयार का
तब भी उठा नहीं पाया
देखे पाखी अर्श में
कलरव करते उड़ाते फिरते
कहीं कहीं दाना चुगते
चूंचूं  चीं चीं में उनकी
मन रम नहीं पाया
देखा नभ आच्छादित
चाँद और सितारों से
शान्ति तब भी न मिली
खोया रहा विचारों में
प्रसन्न वदन खेलते बच्चे
बातों से आकर्षित करते 
पर वह  तब भी न मिला
जिस की तलाश में भटक रहा
अंतस में चुभे शूल
चाहे जब जाने अनजाने
दे जाते दर्द ऐसा
जिसकी दवा नहीं कोई
बोझ दिल का बढ़ जाता
उलझन भरी दुनिया में
सफलता   या असफलता
या सुख दुःख की नौक झोंक
दिखाई दे जाती चहरे पर
तब है पूर्ण सुखी की अवधारणा
कल्पना ही नजर आई 
उलझन सुलझ नहीं पाई |
आशा


24 जून, 2012

पाषाण ह्रदय

कई बार सुने किस्से
 सास बहू के बिगडते
बनते तालमेल के 
विश्लेषण का अवसर न मिला
जब बहुत करीब से देखा 
अंदर झांकने की कोशिश की 
बात बड़ी स्पष्ट लगी 
यह कटुता या गलत ब्यवहार 
इस रिश्ते की देन नहीं 
है  यह पूर्णरूपेण व्यक्तिगत
जो जैसा सहता है देखता है 
वैसा ही व्यवहार करता है 
मन की कठोरता निर्ममता 
करती असंतुलित इसे 
सास यह भूल जाती है 
बेटी उसकी भी 
किसी की तो बहू बनेगी 
जो  हाथ बेटी पर न उठे 
वे कैसे बहू पर उठते है 
क्या यह दूषित सोच नहीं 
है अंतर बहू और बेटी में 
क्यूं फर्क फिर व्यवहार में 
वह  भी तो किसी की बेटी है 
प्यार पाने का हक रखती है ||
आशा




21 जून, 2012

है कितना अकिंचन

एक नन्हां सा तिनका
समूह से बिछड़ा हुआ
राह में भटक गया
 बारम्बार सोच रहा
 जाने कहाँ जाएगा
होगा क्या हश्र उसका
 और कहाँ ठौर उसका
 यदि पास दरिया के गया  
बहा ले जाएगी उसे
उर्मियाँ अनेक होंगी 
उनके प्रहार से हर बार
क्या खुद को बचा पाएगा
यदि फलक पर
वजूद अपना खोजेगा


चक्रवात में फंसते ही
घूमता ही रह जाएगा
आगे बढ़ना तो दूर रहा
वहीँ फंसा रह जाएगा




   लगती उसे धरा सुरक्षित
पर अरे यह क्या हुआ 
 मनुज के पग तले आते ही
 जीवन उसका तमाम हुआ 
है कितना अकिंचन
कितना असहाय
सोचने के लिए अब 
 कुछ भी बाकी नहीं  रहा |
आशा













                                                                                                                                                                                              

19 जून, 2012

जकड़ा चारों ने ऐसा




बीत गया बचपन
ना कोई चिंता ना कोई झंझट
समय का पंछी कब उड़ा
 याद नहीं आता
 बढ़ी उम्र दर्पण देखा
देखे  परिवर्तन
मोह जागृत हुआ
अभीलाषा ने सर उठाया
कुछ कर गुजरने की चाह ने
चैन सारा हर लिया
मन चाही कुर्सी जब पाई
मद ने दी दस्तक दरवाजे पर
नशा उसका सर चढ़ बोला
अहंकार का द्वार खुला
चुपके से उसने कदम बढ़ाया
मन में अपना डेरा जमाया
जीवन के तृतीय चरण में
माया आना ना भूली
मन मस्तिष्क पर अधिकार किया
उम्र बढ़ी मुक्ति चाही
सारी दुनियादारी से
पर माया ने हाथ मिलाया
मोह, मद, मत्सर से
सब ने मिल कर ऐसा जकड़ा
छूट न पाया उनसे
अंतिम समय तक |
आशा


17 जून, 2012

वहीँ आशियाना बनाया


थी राह बाधित कहीं न कहीं
कैसे आगे बढ़ पाती

जीवन कहीं खो गया
उसे कहाँ खोज पाती
जब भी कदम बढाने चाहे
कई बार रुके बढ़ न सके
वर्जनाओं के भार से
खुद को मुक्त ना कर सके 
जितनी बार किसी ने टोका
सही दिशा न मिल पाई
भटकाव की अति हो गयी
अंतस ने भी साथ छोड़ा
विश्वास डगमगाने लगा
आँखें धुंधलाने लगीं
 कुछ भी नजर नहीं आया
थकी हारी एक दिन
रुकी ठहरी आत्मस्थ हुई
विचार मग्न निहार रही
दूर दिखी छोटी सी गली
देख कर पक्षियों की उड़ान
और ललक आगे जाने की
इससे संबल मिला
जीवन का उत्साह बढ़ा
तभी हो कर मगन
वहीँ आशियाना बनाया
चिर प्रतीक्षा थी जिसकी
उसी को अपनाया  |

आशा 



15 जून, 2012

चाँद ने चांदनी लुटाई


 चाँद ने चांदनी लुटाई
शरद पूनम की रात में
सुहावनी मनभावनी
फैली शीतलता धरनी पर
कवि हृदय विछोह उसका
सह नहीं पाते
दूर उससे रह नहीं पाते
हैं वे हृदयहीन
जो इसे अनुभव नहीं करते
इसमें उठते ज्वार को
महसूस नहीं करते
कई बार इसकी छुअन
इसका आकर्षण
ले जाती  बीते दिनों में
वे पल जीवंत हो उठते  
आज भी यादों में
है याद मुझे वह रात
 एक बार गुजारी थी
शरद पूर्णिमा पर ताज में
अनोखा सौंदर्य लिए वह
जगमगा रहा था रात्रि  में
आयतें  जो उकेरी गईं
चमक उनकी  हुई दुगनी
उस हसीन  चांदनी में
आज भी वह दृश्य
नजर आता है
बंद पलकों  के होते ही  
बीते पल में ले जाता है
उस  शरद पूर्णिमा की
याद दिलाता है |
आशा

12 जून, 2012

मार मंहगाई की

हुआ मुख विवर्ण 
सारी रंगत गुम हो गयी 
कारण किसे बताए 
मंहगाई असीम हो गयी 
सारा राशन हुआ समाप्त 
मुंह  चिढाया डिब्बों ने 
पैसों  का डिब्बा भी खाली 
उधारी भी कितनी करती
वह कैसे घर चलाए 
बदहाली से छूट पाए
मंहगाई का यह आलम 
जाने कहाँ ले जाएगा 
और न जाने कितने
रंग दिखाएगा
दामों की सीमा पार हुई 
कुछ  भी  सस्ता नहीं
पेट्रोल की  कीमत बढ़ी 
कीमतें और बढानें लगीं 
वह देख रही  यह दारुण मंजर
भरी  भरी आँखों से
है  यह ऐसी समस्या 
सुरसा  सा मुंह है इसका
थमने का नाम नहीं लेती 
और विकृत होती जाती 
इससे कैसे जूझ पाएगी 
मन को कितना समझाएगी
किसी  की छोटी सी फरमाइश भी
दिल को छलनी कर जाएगी |
इसकी  मार है इतनी गहरी
कैसे सहन कर पाएगी |


आशा





10 जून, 2012

प्रेम और प्यार

है जाने क्या विभेद 
प्यार और प्रेम में 
हैं पर्याय एक दूसरे के 
या अर्थ भिन्न उनके 
इहिलौकिक या पारलौकिक 
आत्मिक या भौतिक
 या ऐसी भावनाएं
जो भ्रम में डुबोए रखें
ये हैं  पत्थर पर पड़ी लकीरें
जो  मिटना नहीं चाहतीं 
और मिट भी नहीं सकतीं 
चाहे जो परिवर्तन आए
या   बदलाव नहीं आए
अनेक विचार कई तर्क 
संबद्ध हुए इनसे 
यदि गहन चिंतन करें 
भावनाएं प्रवल  दिखाई देतीं 
बढते दुःख की पराकाष्ठा
जब भी मन को छू जाती 
अन्धकार में
जलते  दिए की एक किरण
दिखाई तब भी दे जाती
उसी ओर मैं खिंचता   जाता
इसे ही सुखद  संकेत मान
प्यार लिए उसका ह्रदय में
 आगे को   बढता जाता 
शायद यही प्रेम है
 या प्यार मेरा उसके  लिए
मैं उसे प्यार करता हूँ
क्यूँ कि  है वह  देश मेरा |

08 जून, 2012

है नई डगर

अनजान नगर 
नई डगर 
सभी अजनवी
सभी कुछ नया
कोई अपना नजर नहीं आता
जो भी पहले देखा सीखा
सब पीछे छूट गया
हैं यादें ही साथ
पर इसका मलाल नहीं
रीति रिवाज सभी भिन्न
नई सी हर बात
अब तक रच बस नहीं पाई
फिर भी अपनी सारी इच्छाएं
दर किनारे कर आई
जाने कब अहसास
अपनेपन का होगा
परिवर्तन जाने कब होगा
अभी तो है सभी अनिश्चित
इस डगर पर चलने के लिए
कई परीक्षाएं देनीं हैं
मन पर रखना है अंकुश
तभी तो कोई कौना यहाँ का
हो पाएगा सुरक्षित
जब सब को अपना लेगी
सफल तभी हो पाएगी 
है यह इतना सरल भी नहीं
पर वह जान गयी है
हार यदि मान  बैठी
लंबी पारी जीवन की
कैसे खेल पाएगी |
आशा

06 जून, 2012

निडर


हो निडर घूम रही   
जंगल  की पनाह में 
आवाज से दहशत भरती
लोगों के दिलों  में
पर क्या वह माँ नहीं 
उसे ममता का 
लेशमात्र भी अहसास नहीं ?
पर ऐसा कुछ नहीं
हैं ममता के रूप अनेक
वह  भी  है  सतर्क माँ 
सहेज रही अपने बच्चों को 
सचेत कर रही उन्हें
 आने वाले खतरों से 


वह  जानती है अभी छोटे हैं
  दुनिया की रीत नहीं जानते
यहाँ के रास्ते नहीं पहचानते
यदि इधर उधर भटक गए
सुरक्षा होगी कठिन
शायद इसी लिए 
  साथ लिए फिरती है
यदि कोई अंदेशा हो 
सचेत उन्हें करती है |

आशा 



04 जून, 2012

है वह कौन




हूँ एक अनगढ़ खिलोना
बनाया सवारा बुद्धि दी
किसी अज्ञात शक्ति ने
पर स्वतंत्र न होने दिया
बुद्धि जहाँ हांक ले गयी  
उस ओर ही खिंचता गया
राह की बाधाओं से
पार पाने के लिए
सफलता और असफलताओं के
  बीच  ही झूलता रहा
जीवन के रंग उन्हें मान
बढता जा रहा हूँ 
अंधकार में डूबा
उन्हें नहीं मानता
प्रकाश की खोज में
अग्रसर होना चाहता
है वह कौन
जो संचालित करती मुझे
उसे ही खोज रहा हूँ
हर कठिन वार सह कर भी
 बचता  रहा हर बार
जीना चाहता हूँ
क्यूं कि हूँ मनुष्य
वही बना रहना चाहता हूँ |

आशा 

01 जून, 2012

यादें भर शेष रहा गईं

 सपनों की चंचलता बहुत कुछ
सागर की उर्मियों सी
भुला न पाई उन्हें
कोशिश भी तो नहीं की |
बार बार उनका आना
हर बार कोई संदेशा लाना
मुझे बहा ले जाता
किसी अनजान दुनिया में |
उसी दुनिया में जीने  की ललक
बढ़ने लगती ले जाती  वहीँ
 अचानक एक ठहराव आया
 मन के गहरे सागर में |
फिर चली सर्द हवा
उर्मियों ने सर उठाया
आगे बढ़ीं टकराईं
पर हो हताश लौट आईं |
यह ठहराव बदल गया
समूंचे जीवन की राह
अब न कोई स्वप्न रहे
ना ही कभी याद आए |
भौतिक जीवन की
 जिजीविषा की
बेरंग होते  जीवन की
 यादें भर शेष  रह गईं |

आशा

29 मई, 2012

कैसा मोह कैसी माया


कहीं कुछ टूट गया
हुई चुभन इतनी
सुकून भी खोने लगा
है उदास
 नन्हों की बाँहें थामें
डगर लंबी पार की
कठिन वार जीवन में झेले
उनको ही सवारने में
क्षमता से अधिक ही किया
जो भी संभव हो पाया
क्या रह गयी कमीं
उनकी परवरिश में
जो दो शब्द भी
मुंह से ना निकले
तपस्या के बदले में
है आज घरोंदा खाली
जाने क्यूं मन भारी
अहसास नितांत अकेलेपन का
मन को टटोल रहा
है कैसा मोह कैसी माया 
चोटिल उसे कर गया |


26 मई, 2012

जीवन एक लकीर सा


जीवन ने बहुत कुछ सिखाया
पर आत्मसात करने में
 बहुत देर हो गयी
हुए अनुभव कई
कुछ सुखद तो कुछ दुखद
पर समझने में
 बहुत देर हो गयी
साथ निभाया किसी ने
कोई  मझधार में ही छोड़ चला
सच्चा हमदम न मिला
लगा जीवन एक लकीर सा
जिस पर लोग चलते जाते
लीक से हटाना नहीं चाहते
रास्ता कभी सीधा तो कभी
टेढ़ी मेढ़ी  पगडंडी सा
 सांस खुली हवा में लेते
कभी घुटन तंग गलियों की सहते
दृष्टिकोंण फिर भी सबका
एकसा नहीं होता
दृश्य वही होता
पर प्रतिक्रियाएँ भिन्न सब की
लेते दृश्य उसी रूप में
जो मन स्वीकार कर पाता
लकीर जिंदगी की
कहाँ से हुई प्रारम्भ
और कहां  तक जाएगी
जान नहीं पाया
है छोर कहाँ उसका
समझ नहीं पाया |

आशा

22 मई, 2012

एक अहसास


बैठ पार्श्व में अपनत्व जताया
केशपाश में  ऐसा बंधा
जाने की राह ना खोज पाया
कुछ अलग सा अहसास हुआ
परी लोक में विचरण करती
उनकी  रानी सी लगी
उसी पल में जीने लगी
पलकें जब भी बंद हुईं
वही दृश्य साकार हुआ
पर ना जाने एक दिन
कहीं गुम हो गया न लौटा
ना ही  कोई समाचार आया
एकाकी जीवन बोझील  लगा
हर कोशिश बेकार गयी
है जाने कैसी माया
उस अद्भुद अहसास से
दूर रह नहीं पाती
मोह छूटता नहीं
आस मिटती नहीं
इधर उधर चारों तरफ
वही उसे नजर आता
जैसे ही दूरी हटना चाहती 
अंतर्ध्यान हो जाता
सालने लगे अधूरापन व रिक्तता
हर बार यही विचार आता
क्या  सत्य हो पाएगा
 वह दृश्य  कभी |

19 मई, 2012

सीमेंट के इस जंगल में


सीमेंट के इस जंगल में
चारों ओर दंगल ही दंगल
वाहनों की आवाजाही
भीड़ से पटी सड़कें
घर हैं या मधुमक्खी के छत्ते
अनगिनत लोग रहते
एक ही छत के नीचे
रहते व्यस्त सदा
रोजी रोटी के चक्कर में
आँखें तरस गयीं
हरियाली की एक झलक को
कहने को तो पेड़ लगे हैं
पर हैं सब प्लास्टिक के
हरे रंग से पुते हुए
दिखते सब असली से
नगर सौन्दरीकरण के नाम पर
जाने कितना व्यय हुआ
पर वह बात कहाँ
जो है प्रकृति के आंचल में
सांस लेने के लिए भी
सहारा कृत्रिम वायु का 
 ठंडक के लिए सहारा
 कूलर और ए.सी. का
है आज की जीवन शैली
इन बड़े शहरों की
सीमेंट सरियों से बने
इस जंगल के घरोंदों की
और वहा  रहने वालों की |
आशा


17 मई, 2012

यूँ ही जिए जाता हूँ

दरकते रिश्तों का 
कटु अनुभव ऐसा 
हो कर मजबूर 
उन्हें साथ लिए फिरता हूँ 
है केवल एक दिखावा 
दिन के उजाले में 
अमावस्या की रात का 
आभास लिए फिरता हूँ 
इस टूटन की चुभन 
और गंध पराएपन की 
है गंभीर इतनी 
रिसते घावों को 
साथ सहेजे रहता हूँ 
नासूर बनते जा रहे 
इन रिश्तों की 
खोखली इवारत की 
सूची लिए फिरता हूँ
स्पष्टीकरण हर बात का 
देना आदत नहीं मेरी 
गिले शिकवों के लिए भी 
बहुत देर हो गयी 
बड़ी बेदिली से 
भारी मन से 
उन सतही रिश्तों को 
सहन करता हूँ 
हूँ बेजार बहुत
पर यूँ ही जिए जाता हूँ |
आशा

14 मई, 2012

नीड़

वृक्ष पर एक घोंसला 
था कभी गुलजार 
कहीं से एक पक्षी आया 
चौंच डाल उसमें 
नष्ट उसे करना चाहा 
पर वह चूक गया 
असफल रहा 
चिड़िया ने आवाज उठाई 
चौच मार आहात किया 
उसे  बहुत भयभीत किया 
वह डरा या थी मजबूरी 
वह चला गया 
नीड़ देख आहात हुई 
चिंता में डूबी सोच रही 
क्यूं ना इसे इतना 
मजबूत बनाऊं 
फिर से कोई क्षति ना हो
आने वाली पीढ़ी इसे
 और अधिक मजबूती दे 
 कभी ना  हो  नुकसान  इसे
वह तो दुनिया छोड़ गयी 
संताने लिप्त निजी स्वार्थ में 
आपस में लडने मरने लगीं
 चौच मारती आहात करतीं 
पर नीड़ की चिंता नहीं
भूले अपनी जन्म स्थली 
माँ की नसीहत भी भूले 
कई सुधारक आये भी 
पर कुछ ना कर पाए 
आज भी वह लटका है
 जीर्ण क्षीण अवस्था में
उसी वृक्ष की टहनी पर |
आशा